गौरा बादशाहपुर। दीपक श्रीवास्तव तहलका 24×7 क्षेत्र के कबिरुद्दीनपुर गांव स्थित एसडी पब्लिक स्कूल के छात्र ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव का माला पहना कर स्वागत किया गया। इंडो नेपाल अन्तराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता अनुराग यादव पुत्र रामजीत यादव कबिरुद्दीनपुर धर्मापुर निवासी है जो एसडी पब्लिक स्कूल कबिरुद्दीनपुर में कक्षा 9 का छात्र है। उक्त खिलाड़ी अपने स्कूल पहुंचने पर स्कूल के प्रबंधक संतोष यादव ने अनुराग व उनके कोच संजय पाल को माल्यापर्ण कर शॉल पहनाकर मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की कामना किया।