जौनपुर : सीएमओ ने किया केराकत सीएचसी का औचक निरीक्षण
# सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गंदगी देख जताई नाराजगी
केराकत। विनोद कुमार तहलका 24×7 कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में गुरुवार की सुबह सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में मौजूद सभी वार्डो में जाकर सुविधाओ की जांच पड़ताल की। सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आस पास फैली गंदगी को देख अपनी नाराजगी जताते हुए तत्काल साफ सफाई करने के निर्देश दिये। अचानक सीएमओ के औचक निरीक्षण से कुछ समय के लिए अस्पताल में हड़कंप मचा रहा।