जौनपुर : सेंधमारी कर बैंक शाखा में घुसे चोर, सायरन बजते ही भागे
खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
खुटहन थाने के पीछे की चहारदीवारी के बगल यूबीआई शाखा में मंगलवार की रात हौसला बुलंद चोरों ने सेंधमारी कर भीतर प्रवेश कर लिया। तभी बैंक का सायरन बज उठा। भागती पुलिस के बूटों की आवाज सुन चोर भाग खड़े हुए। पुलिस की सजगता से चोरी का प्रयास असफल हो गया।

















