दवा लेने जा रहे युवकों पर जानलेवा हमला

दवा लेने जा रहे युवकों पर जानलेवा हमला

# घात लगाए बैठे दबंगों ने मारपीट कर किया घायल

खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7 
             क्षेत्र के मनेछा मोड़ पर दो युवकों पर मंगलवार को उस समय जानलेवा हमला हो गया जब वे घर से पाराकमाल पीलिया की दवा लेने जा रहे थे। यहां पर घात लगाए पहले से बैठे तीन लोगों ने उन्हें घेर लिया और लोहे की रॉड, सरिया व डंडे से बेरहमी से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। घायल युवकों की पहचान प्रवीण कुमार उर्फ मोनू (35) राहुल राजभर (27) निवासी तरसावा थाना सरायख़्वाजा के रुप में हुई।
हमले में दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस सेवा को बुलाया गया, जिसके माध्यम से घायलों को स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की स्थिति को देखते हुए आगे के इलाज की सलाह दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और आरोप लगाया है कि हमला सुनियोजित था और हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से हमला किया।
फिलहाल घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले में प्रवीण कुमार उर्फ मोनू द्वारा तहरीर दी गई। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने पर जांच शुरु कर दी है और हमलावरों की पहचान तथा गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घायल के पिता सिधारी की तहरीर पर एक नामजद सहित तीन अज्ञात पर मुकदमा कायम कर विधिक कार्यवाई की जा रही है।
Previous articleधूप में बैठे एक ही परिवार के चार लोगों को अनियंत्रित कार ने रौंदा, मां-बेटी की मौत, दो घायल
Next articleएक ही परिवार के 5 लोगों की गोली मारकर हत्या
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?