धूप में बैठे एक ही परिवार के चार लोगों को अनियंत्रित कार ने रौंदा, मां-बेटी की मौत, दो घायल

धूप में बैठे एक ही परिवार के चार लोगों को अनियंत्रित कार ने रौंदा, मां-बेटी की मौत, दो घायल

# पुरानी रंजिश में घटना को अंजाम देने का परिजनों ने लगाया आरोप 

मऊ।
तहलका 24×7 
              सरायलखंसी थाना के बाबा का पूरा ताजोपुर के पास घर के बाहर धूप में बैठे एक ही परिवार के चार लोगों को अनियंत्रित कार से रौंद दिया। परिजन सभी को आनन फानन जिला अस्पताल लेकर गए, जहां उपचार के दौरान मां और बेटी की मौत हो गई। सास और बहन के लड़के को भर्ती कर उपचार किया गया। घटना के बाद गांव निवासी कार चालक मौके से भाग गया।
कार में सवार युवक ने लोगों की मदद से सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और कार के साथ भाग गया।
जानकारी के मुताबिक गांव निवासी रीता देवी (50) उसकी बेटी गोल्डी राजभर (24) अपनी सास मुखिया राजभर (70) और बहन के लड़के शिवम राजभर (25) के साथ घर के बाहर धूप में बैठी थी। उसी दौरान गांव का ही सचिन अपने किसी रिश्तेदार के घर मकर संक्रांति पर्व के लिए खिचड़ी लेकर जा रहा था।
मृतक के परिजनों का आरोप है कार चालक राजन ने जानबूझकर गाड़ी को घर के सामने घूमा दिया और तेज गति की कार ने सभी को बुरी तरह रौंद दिया। घटना के बाद कार चालक कुछ दूरी पर वाहन को खड़ा कर भाग गया। खिचड़ी लेकर जा रहे सचिन ने झिन्नक की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल लेकर आया। चिकित्सकों ने रीता देवी (50) को मृत घोषित कर दिया। उपचार के दौरान बेटी गोल्डी राजभर (24) की भी मौत हो गई। परिजनों ने चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाया। घटना के बाद जिला अस्पताल आए परिजनों ने बताया कि लड़की के मामले में कई साल पहले विवाद हुआ था।
Previous article32 ग्राहकों को फर्जी एफडी की रसीदें थमाकर डेढ़ करोड़ की ठगी, बैंक मित्र गिरफ्तार
Next articleदवा लेने जा रहे युवकों पर जानलेवा हमला
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?