पीएम के कार्यक्रम का सीएससी सेंटर पर हुआ सजीव प्रसारण

पीएम के कार्यक्रम का सीएससी सेंटर पर हुआ सजीव प्रसारण

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
            प्रधानमंत्री किसान सम्मान सम्मेलन समारोह का सजीव प्रसारण जिले के  600 से ज्यादा कॉमन सर्विस सेंटर पर किया गया। सीएससी के जिला प्रबंधक प्रेम नारायण सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि का बारहवां किस्त जारी हुआ जिसका सजीव प्रसारण जिले के 600 से ज्यादा कॉमन सर्विस सेंटर किया गया।
श्री सिंह ने बताया कि किसानों को अपने खाते से पैसे निकालने के लिए अब बैंक का चक्कर नहीं लगाना होगा, किसान अब अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर आधार कार्ड के माध्यम से आसानी से पैसे निकाल सकते हैं। किसान सम्मान निधि योजना का बारहवीं किस्त जारी करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह छोटी सी राशि किसानों के लिए बहुत लाभदायक है जिससे छोटे किसान अपने खेतों के लिए उचित मूल्य पर खाद व अन्य सामान खरीद सकते है। कॉमन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक अनुराग सिंह ने बताया कि किसानों के सुविधा के लिए कॉमन सर्विस सेंटर पर इफको के सभी प्रोडक्ट ऑनलाइन उपलब्ध है कोई भी किसान अपने नजदीकी कमर्शियल कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर कोई भी प्रोडक्ट आर्डर कर सकता है।
Previous articleबैंक परिसर से उचक्कों ने उड़ाया 4.90 लाख रुपयों से भरा बैग
Next articleजौनपुर : पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?