10.1 C
Delhi
Saturday, January 17, 2026

मनबढ़ युवकों ने महिलाओं को पीटा, भूमि कब्जाया

मनबढ़ युवकों ने महिलाओं को पीटा, भूमि कब्जाया

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
             वीरपालपुर गांव में सोमवार को मनबढ़ पट्टीदारों ने महिलाओं की पिटाई कर विवादित भूमि को ट्रैक्टर से जोतकर जबरन कब्जा जमा लिया। जिसका वीडीओ इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। पीड़ित महिला ने ग्यारह लोगों के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दिया। पुलिस कार्रवाई में जुटी रही।
गांव निवासी संगीता देवी पत्नी पन्नालाल का आरोप है कि उनके घर के सामने की भूमि को लेकर पट्टीदार रामजीत यादव से विवाद चला आ रहा है। सोमवार को रामजीत, महेंद्र उर्फ दरोगा, रोहित, पवन, श्रीकृष्ण यादव, राजा, सुभम, आयुष, राजनाथ यादव तथा रिंकी और पिंकी एक राय होकर लाठी डंडा के साथ घर चढ़कर भैंस के खाने की नाद, खूंटा उखाड़ ट्रैक्टर से जबरन जोतकर कब्जा जमाने लगे।
मना करने पर उसे और उसकी जेठानी संगीता पत्नी गयाराम यादव को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष द्वारा मामले का वीडीओ बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है।थाना प्रभारी मुन्ना राम ने बताया कि तहरीर मिली है, आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित 

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित  शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7               सामाजिक...

More Articles Like This