युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए टैबलेट व स्मार्टफोन होगा सहायक- विधायक राजेश गौतम
कादीपुर।
मुन्नू बरनवाल
तहलका 24×7
उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से छात्र छात्राओं को विधायक राजेश गौतम के द्वारा टैबलेट वितरित किया गया। टैबलेट वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक राजेश गौतम ने कहा कि टैबलेट व स्मार्टफोन के अनुप्रयोग से युवा पीढ़ी में आत्मनिर्भरता विकसित होने के साथ साथ स्वावलंबन का विकास होगा।

कालेज के प्रबंधक राणा अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि आधुनिक युग तकनीकी रुप से डिजिटलाइजेशन एवं इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी का है जिसमें नि:सन्देह युवाओं के हाथ में टैबलेट व स्मार्टफोन आ जाने से तकनीकी सशक्तीकरण को गति मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि छात्र छात्राएं टैबलेट का प्रयोग सिर्फ अपने तकनीकी ज्ञान के विकास में ही करें। प्रबंधक राणा अजीत प्रताप सिंह ने राहुलनगर से विद्यालय होते हुए नेमपुर वाली सड़क के निर्माण की भी मांग की व आये हुए अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया।

वितरण कार्यक्रम में मौजूद जिला विद्यालय निरीक्षक के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा का शपथ भी छात्र छात्राओं को दिलाया गया।टैबलेट वितरण कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय के परास्नातक द्वितीय वर्ष एमए, एमएससी द्वितीय वर्ष व बीएससी तृतीय वर्ष तथा बीएड अंतिम वर्ष के कुल 3309 छात्र छात्राओं को टैबलेट/ मोबाइल वितरित किया गया।


















