लखनऊ : “जाको राखे साईंया मार न सके कोय” को चरित्रार्थ किया डॉ सूर्यभान यादव ने…

लखनऊ : “जाको राखे साईंया मार न सके कोय” को चरित्रार्थ किया डॉ सूर्यभान यादव ने…

# नीलगाय को बचाने के चक्कर में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बाल-बाल बचे

# पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर लखनऊ से 105 माइलस्टोन के करीब हुआ वीभत्स हादसा

लखनऊ।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7
                   निषाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ सूर्यभान यादव का वाहन गुरुवार की शाम लखनऊ से अपने गृह जनपद आते समय माइलस्टोन 105 के करीब नीलगाय को बचाने के चक्कर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया लेकिन गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ सूर्यभान यादव ने घटना होने के महज आधे घंटे में “तहलका 24×7” को बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर अनधिकृत लिंक मार्ग के चलते छुट्टा पशु और नीलगाय आसानी से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आ जाते हैं जिससे दुर्घटनाओं की प्रबल सम्भावना उत्पन्न हो रही है। गुरुवार की सांय लखनऊ से अपने गृह जनपद आते समय वीभत्स हादसा हो गया लेकिन मेरे सारथी लवकुश मौर्या की सूझ-बूझ के चलते सिर्फ मेरी गाड़ी फार्चुनर ही क्षतिग्रस्त हुई, एयरबैग खुलने एवं ईश्वर की विशेष अनुकम्पा से हम सभी बाल-बाल बच गये।
Previous articleजौनपुर : मुफ्तीगंज ने जीता मतदाता जागरूकता क्रिकेट मैच
Next articleदेश के इतिहास का सबसे बड़ा न्यायिक फैसला
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?