अयोध्या मार्ग पर खड़े ट्रक में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से केबिन का बड़ा हिस्सा जला

अयोध्या मार्ग पर खड़े ट्रक में लगी आग,शॉर्ट सर्किट से केबिन का बड़ा हिस्सा जला

शाहगंज, जौनपुर। 
अनूप जायसवाल 
तहलका 24×7 
              अयोध्या मार्ग पर ताखा गांव स्थित जोगीबांध भारत पेट्रोल पंप के पास बुधवार देर शाम खड़े चावल लदे ट्रक में अचानक आग लग गई।घटना करीब साढ़े सात बजे की है।ट्रक चालक के अनुसार, ट्रक स्टार्ट करते समय शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी।
आग ने कुछ ही देर में ट्रक के केबिन को अपनी चपेट में ले लिया।देखते ही देखते केबिन और ट्रक के अगले हिस्से का आधे से अधिक भाग जल गया।आग और धुएं का गुबार उठता देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।कुशीनगर जिले के कप्तानगंज तहसील क्षेत्र के सोमली निवासी चालक नौशाद ने बताया कि ट्रक चिरैया मोड़ स्थित वेयरहाउस से चावल लादकर अंबेडकर नगर के रामनगर जा रहा था।
ट्रक मालिक अविनाश सिंह ने बताया कि चावल लादने के बाद ट्रक रामनगर के लिए रवाना हुआ था।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हाईवे से गुजर रहे वाहनों को सुरक्षित तरीके से आगे निकलवाया और मौके पर मौजूद लोगों के साथ आग बुझाने का प्रयास किया।बाद में पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया।
हालांकि,तब तक ट्रक के आगे का आधे से अधिक हिस्सा जल चुका था।उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
Previous articleआशुतोष हत्याकांड: जांच में पहुंचे प्रेस परिषद सदस्य अरुण त्रिपाठी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?