वाराणसी : आईजी वाराणसी ने एसपी सिटी जौनपुर डॉ संजय को किया सम्मानित
# पुलिस एंव वाराणसी के व्यापारियों की संवाद बैठक आयोजित
वाराणसी। दीपक श्रीवास्तव तहलका 24×7 व्यापार मंडल सम्बद्ध पहाड़िया, व्यापार मंडल वाराणसी, जिला व्यापार मंडल देहात के संयुक्त तत्वावधान में सुरभि इन्टरनेशनल होटल में पुलिस व्यापारी संवाद संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अच्छे व उत्कृष्ट कार्यों के लिए उपस्थित पुलिस कर्मियों का सम्मान किया गया।
इस कार्यक्रम में पहाड़िया के लॉन संचालक बृजेश पटेल उर्फ बबलू की आशनाई के चलते हुई हत्या को महज 14 घंटे में खुलासा करने वाले तेज-तर्रार जांबाज पुलिस अधिकारी आईजी रेंज वाराणसी के सत्यनारायण व जौनपुर एसपी सिटी डॉ सजंय कुमार को स्मृतिचिन्ह एंव अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया गया।
बता दें कि वाराणसी पहाड़िया निवासी लॉन संचालक बृजेश पटेल उर्फ बबलू की हत्या आशनाई में हुई थी। वारदात को अंजाम कारोबारी के कर्मचारी, जीजा, बहन समेत चार लोगों ने मिल कर दिया था। पुलिस व्यापारी संवाद कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि पुलिस प्रशासन व व्यापारी एक दूसरे के सहयोगी हैं। व्यापारियों की सुरक्षा देना पुलिस का नैतिक कर्तव्य है व्यापारी हमेशा अपराधियों के सुलभ शिकार होते हैं। अपहरण, छिनैती एंव उचक्कागिरी के शिकार बनते रहते हैं। ऐसी परिस्थितियों में सुधार की आवश्यकता पर बल दिया गया।
मुख्य रूप से पुलिस व व्यापारियों के बीच संवादहीनता को समाप्त कर प्रत्येक माह थाने व जिला स्तर पर बैठक के लिए सहमति बनी। शासन के मंशानुरूप सभी एक दूसरे को सहयोग करें तथा थानों पर संभ्रांत व्यापारियों की सूची उपलब्ध हो जिससे विकट परिस्थितियों में उनका सहयोग लिया जा सके।
इस अवसर पर आईजी रेंज के सत्यनारायण का व्यापारियों ने स्वागत के उपरांत सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने कहा कि टैक्स देने वाले व्यापारियों की उपेक्षा कहीं से भी उचित नहीं है वहीं व्यापारी नेता नन्हे जायसवाल ने कहा कि देहात क्षेत्रों में पुलिस को व्यापारियों का सहयोग व सम्मान करना चाहिए।
पहाड़िया व्यापार मंडल के महामंत्री अरविंद लाल ने बताया कि व्यापारियों का पैसा बहुत सारे ग्राहकों के पास उधार पड़ा हुआ है जो मांगने व तकादा करने पर भी नहीं दे रहे हैं। पुलिस और प्रशासन द्वारा ऐसी व्यवस्था बनाई जाए कि व्यापारियों का डूबा हुआ रूपया उन्हें वापस मिल सके। कार्यक्रम में वाराणसी जिला व्यापार मंडल, पूर्वांचल महिला व्यापार मंडल, रोहनिया महिला व्यापार मंडल, वाराणसी युवा व्यापार मंडल उड़ाका दल, उपभोक्ता मंच पूर्वांचल, सिख व्यापार मंडल पूर्वांचल, उद्योग व्यापार मण्डल तेलियाबाग, व्यापार मंडल सहित सम्बद्ध लगभग 50 व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शिरकत की।
इस दौरान व्यापार मंडल के महामंत्री काविन्द्र जायसवाल, मुख्य संरक्षक विजय जायसवाल, रमेश निरंकारी, संयुक्त महामंत्री संजय गुप्ता, अध्यक्ष तेलियाबाग व्यापार मंडल रमेश भारद्वाज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पहाड़िया कैलाश यादव, श्याम नारायण पटेल, विजय कुमार पटेल, योगेश गुप्ता, राजेश जायसवाल, कमलेश पटेल, त्रिपुरारी राय उपस्थित रहे।