विधायक ने किया गौ शाला की जमीन का भूमि पूजन 

विधायक ने किया गौ शाला की जमीन का भूमि पूजन 

# 500 पशुओं की क्षमता वाला बनेगा कान्हा गौशाला 

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
                 नगर के अयोध्या मार्ग स्थित श्री गौ कृष्णादि रक्षिणी सभा गौशाला समिति द्वारा प्रदेश सरकार की योजना के तहत बनने वाले कान्हा गौशाला के लिए 70 मीटर चौड़ी और 72 मीटर गहराई की भूमि मुहैया कराई।उक्त भूमि पर मंगलवार को विधायक रमेश सिंह ने विधि विधान के साथ भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई।
भूमि पूजन के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक श्री सिंह ने जमीन देने के लिए गौशाला समिति के सदस्य व पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर की कान्हा गौशाला को मॉडल गौशाला के रुप में विकसित किया जाएगा। एक करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 500 गोवंशों की क्षमता वाले कान्हा गौशाला में बायो प्लांट, सबमरसिबल, चारा घर, भूसा घर का निर्माण किया जाएगा।
सुंदरता में चार चांद लगाने के लिए स्व. रामचंद्र अग्रहरि की स्मृति में उनके पुत्र जवाहर लाल अग्रहरि ने पांच फीट ऊंची भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंट की, जिसपर विधायक ने प्रशंसा करते हुए कहा कि पूरा विश्वास है कि नगर की जनता उक्त गौशाला की देखरेख की पूरी जिम्मेदारी का निर्वहन करेगी। कार्यक्रम को चेयरमैन रचना सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी, भाजपा नेता अनिल मोदनवाल, बेचन सिंह आदि ने संबोधित किया। संचालन सभासद अर्पित जायसवाल ने किया। अंत में अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी ने लोगों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कुणाल गौरव, गौशाला समिति के महामंत्री घनश्याम जायसवाल, उपाध्यक्ष कमलेश अग्रहरि, राजकपूर विक्की, शेखर साहू, देवेंद्र बरनवाल नितेश, ओम चौरसिया, मुस्तकीम अहमद, विनय सिंह, मंटू चौरसिया, वेदप्रकाश जायसवाल, धीरज पाटिल, चिन्ताहरण शर्मा, अब्दुल्ला राईन, दिलीप अग्रहरि, शिम प्रकाश, प्रधान केके सिंह समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Previous articleबसंती देवी आईटीआई में आयोजित रोजगार मेले में 35 अभ्यर्थियों का चयन
Next articleहैवान पिता ने बेटे को उतारा मौत के घाट, शव को संदूक में रखकर हुआ फरार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?