शव दफनाने के स्थान को लेकर दो वर्ग हुए आमने- सामने, पांच घंटे तक पड़ा रहा शव

शव दफनाने के स्थान को लेकर दो वर्ग हुए आमने- सामने, पांच घंटे तक पड़ा रहा शव

# तहसीलदार ने कराई नाप-जोख, दूसरे स्थान पर खोदी कई कब्र

बरसठी।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  थाना क्षेत्र के गहलाई गांव में रविवार को शव दफनाने के लिए कब्र खोदने की भूमि को लेकर दो वर्ग के लोग आमने-सामने हो गए। पांच घंटे के बाद तहसील प्रशासन के नाप-जोख कराने पर दूसरे पक्ष के अपनी जमीन पर कब्र खोदने के लिए राजी होने पर विवाद थमा। इस दौरान शव पड़ा रहा।सुजानगंज के मूल निवासी 55 वर्षीय रफीक काफी समय से गहलाई गांव में अपने ससुर रज्जाक के यहां रहकर दुकान चला रहे थे। रफीक का सुबह देहांत हो गया। शव दफनाने के लिए उनके ससुरालीजन जिस जमीन पर कब्र खोद रहे थे उसे गांव के ही विजय प्रजापति ने अपनी बताते हुए रोक दिया।

इसी पर दोनों वर्गों के लोग कहा-सुनी करते हुए आमने-सामने हो गए। एक वर्ग का कहना है कि वह दीवानी न्यायालय से 1999 में मुकदमा जीत चुका है। दूसरे वर्ग के लोगों का कहना रहा कि वह काफी समय से इसी स्थान पर शव दफनाते चले आ रहे हैं। खबर लगते ही थानाध्यक्ष दिनेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच गए। काफी प्रयास के बाद दोनों पक्षों के अड़े रहने पर उच्चाधिकारियों को सूचना दी। मड़ियाहूं के तहसीलदार राम सुधार राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लेखपाल व कानूनगो ने पैमाइश करने के बाद बताया कि जिस जमीन पर कब्र की खोदाई की जा रही है, वह अभिलेखों में विजय प्रजापति के नाम है। तब समझाने बुझाने पर दूसरे वर्ग के लोगों ने अपनी जमीन पर कब्र खोदकर शव दफनाया। इसी के साथ विवाद का पटाक्षेप हो गया।
Previous articleजौनपुर : निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित
Next articleजौनपुर : व्याजखोरों से परेशान व्यक्ति ने विषाक्त पदार्थ खाकर की आत्महत्या
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?