सभी बुराइयों की जड़ है नशा- अन्नू त्यागी

सभी बुराइयों की जड़ है नशा- अन्नू त्यागी

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संकाय भवन में राज्य में नशा मुक्ति अभियान को क्रियान्वित किए जाने के तहत बुधवार को बीए एलएलबी के विद्यार्थियों को नशा नहीं करने की शपथ दिलाई गई।इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर की नोडल अधिकारी और मनोविज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर अन्नू त्यागी ने नशे को सभी बुराइयों की जड़ बताया। कहा कि इससे व्यक्ति हीं नहीं उसका पूरा परिवार प्रभावित होता है। नशा किसी भी प्रकार का हो वह नशा अपने परिवार को अपने पड़ोस को अपने समाज को खत्म करने की ओर ले जाता है, इसलिए हमें समाज में इस जागरूकता अभियान को मजबूती के साथ चलाना है।

जनसंचार विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर और विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डा. सुनील कुमार ने कहा कि नशा उस दीमक की तरह है जो हमारी संस्कृति और सामाजिक ताना-बाना को अंदर-अंदर चाल देती है, इसलिए हमारे विद्यार्थियों की जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने परिवार के साथ-साथ पास पड़ोस को भी नशा करने से रोकें और उन्हें नशा ने होने वाले रोग और नुकसान के बारे में बताएं। दतोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान के निदेशक मंगला प्रसाद ने कहा कि नशीले पदार्थों के सेवन करने से विभिन्न प्रकार की बीमारियां जन्म लेती हैं जिससे समाज में लोगों को शारीरिक और आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने इसके दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को शपक्ष छात्र प्रद्यम त्रिपाठी ने दिलाई। इस अवसर पर शिक्षक राजित सोनकर, डा. प्रमोद कुमार, डा. राहुल राय, डा. अंकित कुमार, डा. दिनेश सिंह आदि उपस्थित थे।
Previous articleछात्र-छात्राओं ने प्रधानाचार्य के साथ किया प्रदर्शनी का अवलोकन
Next articleहुनरमंदों को विश्वविद्यालय बढ़ाएं आगे- सीमा द्विवेदी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?