सुल्तानपुर : आरके महाविद्यालय में धूमधाम से मनाई गई अम्बेडकर जयंती
अखण्डनगर।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7
दर्जनों डिग्रियों और विश्व की 9 भाषाओं पर अपनी पकड़ रखने वाले भारत रत्न डॉ भीम राव अम्बेडकर जी ने भारतीय संविधान के निर्माण में अपनी बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जब अंग्रेजों ने भारतीयों के सामने यह शर्त रखी कि अपना संविधान बना कर दिखाओ तो उस चुनौती को डाक्टर बाबा साहेब ने स्वीकार करते हुए एक ऐसे संविधान को अंग्रेजों के सामने रखा जिसमें हर वर्ग विशेष का ध्यान रखा गया था। उनके द्वारा लिखित संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है उक्त बातें घाटमपुर के आरके महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ जेपी दूबे ने अम्बेडकर जयंती कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कहा।


















