स्मार्टफोन का रचनात्मक सदुपयोग करके विद्यार्थी बने तकनीकी सशक्त- डॉ सूर्यभान यादव

स्मार्टफोन का रचनात्मक सदुपयोग करके विद्यार्थी बने तकनीकी सशक्त- डॉ सूर्यभान यादव

# द्वारिका दास हरि महाविद्यालय में वितरित किया गया 120 विद्यार्थियों को स्मार्टफोन 

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                  क्षेत्र अंतर्गत के सारी जहांगीर पट्टी स्थित द्वारिका दास हरि महाविद्यालय में सोमवार को 120 विद्यार्थियों को स्मार्टफोन वितरित किया गया। राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण योजना के तहत स्मार्टफोन पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए।
महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ सूर्यभान यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण के लिए स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित कर रही है। इसी क्रम में सोमवार को महाविद्यालय में भी वितरण समारोह आयोजित हुआ। इस योजना के तहत चयनित कुल 120 विद्यार्थियों को स्मार्टफोन दिया गया।
इस मौके पर उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आने वाला दौर पूरी तरह से तकनीकी पर आधारित रहने वाला है जिसके लिए सभी को अभी से ही तैयार होना होगा। इसी को ध्यान में रखकर सरकार ने यह योजना चलाई है और रचनात्मक सदुपयोग करके विद्यार्थियों को इसे सार्थक बनाना चाहिए। कार्यक्रम में लवकुश मौर्या, दिनेश यादव, पंकज यादव, राहूल निषाद, सचिन वर्मा, स्नेहा यादव आदि लोग उपस्थित रहे ।
Previous articleउमानाथ सिंह लॉ कॉलेज में हुआ स्मार्टफोन टेबलेट वितरण
Next articleजौनपुर : लेखपाल से रिश्वत वापसी की बातचीत का आडियो वायरल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?