23.1 C
Delhi
Saturday, February 7, 2026

हत्या के विरोध में छात्रों ने काटा बवाल, सड़कों पर की आगजनी, मुख आरोपी गिरफ्तार

हत्या के विरोध में छात्रों ने काटा बवाल, सड़कों पर की आगजनी, मुख आरोपी गिरफ्तार

पटना। 
तहलका 24×7 
                हर्ष हत्याकांड के विरोध में सैकड़ों की संख्या में छात्र सड़क पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि हर्ष के हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए। गांधी मैदान स्थित कारगिल चौक के पास भारी संख्या में छात्रों ने सड़क जाम कर दिया। छात्रों ने पटना कॉलेज से कारगिल चौक तक मार्च निकाला है।
मौके पर तीन से चार थाने की पुलिस के साथ अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
अशोक राजपथ इलाका छावनी में तब्दील हो गया। वहीं अशोक राजपथ जाम किया गया है और कारगिल चौक पर आगजनी की गई। छात्र हर्ष राज हत्याकांड में मुख्य आरोपी चंदन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने अब तक दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।छात्र हर्ष राज की हत्या मामले में पुलिस ने जिस चंदन यादव को गिरफ्तार किया है, वह लाइनर का काम किया था।
जो बिहटा के अम्हारा से गिरफ्तार किया गया। सिटी एसपी पूर्वी भारत सोनी ने गिरफ्तारी की पुष्टि की। दावा किया कि सभी अपराधियों की पहचान कर ली गई है।
छात्रों ने पटना के कारगिल चौक पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया। वहीं पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए छात्रों पर लाठीचार्ज किया। छात्रों ने पटना के कारगिल चौक पर जमकर आगजनी भी की और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगाए।
एसआईटी टीम लगातार गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। एसपी सिटी पूर्वी भारत सोनी ने दावा किया कि जो लोग संलिप्त हैं उन लोगों पर कार्रवाई की जाएगी और किसी को बक्शा नहीं जाएगा।छात्रों ने कहा कि वह लोग अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। तब तक शांत नहीं बैठेंगे जब तक की हर्ष के दोषियों को पकड़ कर उन्हें फांसी नहीं दी जाती।लॉ कॉलेज के सामने इतनी बड़ी घटना होती है और बाद में पता चलता है कि सीसी टीवी शोपीस के लिए है जो काम नहीं करता।
विश्वविद्यालय छात्र संघ के महासचिव विपुल कुमार ने कहा कि वह इस घटना में दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और उनकी फांसी चाहते हैं। इसके साथ ही लॉ कॉलेज के प्रिंसिपल और पटना विश्वविद्यालय के कुलपति का इस्तीफा भी। छात्र संघ लंबे समय से विश्वविद्यालय में सुरक्षा की मांग करते रहा है, लेकिन ना तो विश्वविद्यालय में सिक्योरिटी गार्ड उपलब्ध कराए गए, ना ही सीसीटीवी कैमरा से सुरक्षा की निगरानी की जाती है।
पटना सिटी एएसपी ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि सुल्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित लॉ कॉलेज में परीक्षा देने आए हर्ष राज नाम के छात्र की अपराधियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। 18 मई को हर्ष राज ने समस्तीपुर में एनडीए प्रत्याशी शांभवी चौधरी के लिए प्रचार किया था। उसका एक फोटो भी सामने आया, जिसमें वह अशोक चौधरी की बेटी शांभवी के साथ दिख रहा है।
हर्ष की हत्या का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें करीब 7-8 लोग हाथ में डंडा लिए कैंपस में घूम रहे हैं। उनलोगों ने गमछे से अपना चेहरा ढक रखा है। उसके बाद वीडियो में दिखता है कि एक युवक जमीन पर गिरा है और उसकी बुरी तरह से लात और डंडे से पिटाई की जा रही है। एक युवक हर्ष पर ईंट पत्थर से भी हमला कर रहा था।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तहसील दिवस पर पहुंची फरियादियों की एसडीएम से हुई नोंकझोंक 

तहसील दिवस पर पहुंची फरियादियों की एसडीएम से हुई नोंकझोंक  पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This