30.1 C
Delhi
Thursday, May 2, 2024

अबूझ कारणों से लगी आग में 100 के अधिक लोगों के आशियाने जलकर खाक 

अबूझ कारणों से लगी आग में 100 के अधिक लोगों के आशियाने जलकर खाक 

बलिया।
तहलका 24×7
                    उत्तरी दियराचंल के गोपालनगर अनुसूचित बस्ती में गुरुवार दोपहर अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। पछुवा हवा के झोंके से पोखरा स्थित यादव बस्ती तक पहुंच गई। एक ओर भीषण गर्मी की तपिश तो दूसरी ओर आग की लपटों के कारण लोग नजदीक नहीं पहुंच नहीं पा रहे थे। फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों के घंटों प्रयास के बाद आग पर किसी तरह से काबू पाया जा सका।
आग पर जब तक नियंत्रण किया गया तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया। 100 अधिक लोगों के आशियाने और उसमे रखे लाखों रुपये के खाद्यान्न, कपड़े, घर-गृहस्थी के सामान सहित सब कुछ जलकर राख हो गए। चारों तरफ करुण क्रंदन सुनकर अजीब सा वातावरण हो गया। कुछ दिन पहले भी इसी बस्ती में लगी आग में 91 परिवारों के आशियाने स्वाहा हो गए थे।
गुरुवार को गोपालनगर अनुसूचित बस्ती निवासी सुरेंद्र राम के घर से आग की लपटें उठने लगी। देखते-देखते आग की लपटें बेकाबू हो गईं। देखते ही देखते लगभग 100 लोगों के घर आग की लपटों में घिर गए।अनुसूचित बस्ती से लेकर यादव बस्ती तक पूरा गांव आग का गोला बन गया।
भीषण आग के कारण भगदड़ की स्थिति हो गई। जो जहां था, जान बचाकर सब कुछ छोड़कर बस्ती से बाहर भाग खड़ा हुआ। फायर ब्रिगेड व स्थानीय लोग अगर मशक्कत नहीं करते तो आग शिवाल मठिया तक फैल जाती है। आग पर जब तक काबू पाया गया पूरी की पूरी बस्ती जलकर खाक हो गया। कई परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अभिमन्यु यादव ने अग्नि पीड़ितों को तत्काल भोजन की व्यवस्था अपने तरफ से कराई। सूचना के बाद मौके पर नायब तहसीलदार राजेश कुमार यादव और लेखपाल राजू यादव नुकसान का जायजा लेने में जुट गए। गोपालनगर पुलिस चौकी के चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र दत्त व पुलिसकर्मियों ने भी ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने मे ग्रामीणों का सहयोग किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37182938
Total Visitors
677
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7               बहुजन समाज पार्टी के...

More Articles Like This