27.1 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

अर्टिगा पेड़ से टकराई किशोर की मौत, चार घायल

अर्टिगा पेड़ से टकराई किशोर की मौत, चार घायल

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7
              आजमगढ़ जनपद की सीमा से सटे सिकंदर पट्टी बाजार के समीप रविवार की दोपहर असंतुलित होकर अर्टिगा कार पेड़ से टकरा गई। जिसमें सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। मौत सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
सरपतहां थाना क्षेत्र के बीरी शमसुद्दीनपुर गांव निवासी आलोक पुत्र संतोष सिंह रविवार को अपने परिवार व रिस्तेदार के साथ अर्टिगा गाड़ी से मालीपुर अम्बेडकर नगर स्थित एक रिस्तेदार के घर आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। दोपहर दो बजे आजमगढ़ जनपद सीमा से सटे सिकंदर पट्टी बाजार के समीप पहुंचे, जहां वाहन असंतुलित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। जिसमें सवार आलोक सिंह (19) पुत्र संतोष, गुड़िया (45) पत्नी कालिका सिंह, अंश (13) , विरत (10) पुत्र संजय व सारस्वत सिंह (13) पुत्र मनबोध सिंह निवासी तिलवारी खुटहन गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों सभी घायलों को उपचार के लिए पुरुष राजकीय चिकित्सालय लाए, जहां चिकित्सकों ने सारस्वत को मृत घोषित कर दिया। मौत सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव को अपने साथ घर ले गए।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37221075
Total Visitors
740
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This