31.7 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

घायल अंडा व्यवसाई की इलाज के दौरान मौत, वाराणसी में चल रहा है था उपचार

घायल अंडा व्यवसाई की इलाज के दौरान मौत, वाराणसी में चल रहा है था उपचार

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7
            बड़ागांव बाजार में शुक्रवार की रात ठेले पर अंडा बेच रहे व्यवसाई व उसके पुत्र को अंडा मांगने को लेकर हुए विवाद में मनबढ़ बारातियों ने लाठी डंडे से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल व्यवसाई की रविवार तड़के वाराणसी में उपचार दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहर मच गया। जबकि उसके पुत्र की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
क्षेत्र कोहड़ा गांव में आई एक बारात में शामिल होने के लिए चार पहिया वाहन से पहुंचे कुछ बाराती बगल के बड़ागांव नहर की पुलिया के समीप अंडे का ठेला लगाए दुकानदार गोविंद अग्रहरि व उसके पुत्र अनुराग से उबला अंडा मांगने को लेकर किसी बात से विवाद हो गया।
बारातियों ने अंडा व्यवसाई गोविंद व उसके पुत्र अनुराग को लाठी डंडे से बुरी तरह पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों पिता पुत्र को इलाज के लिए वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार को व्यवसाई गोविंद की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि उसके पुत्र अनुराग की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37214964
Total Visitors
1061
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This