आजमगढ़ : सामूहिक धर्मांतरण के मामले में एक पादरी गिरफ्तार 

आजमगढ़ : सामूहिक धर्मांतरण के मामले में एक पादरी गिरफ्तार 

फूलपुर।
फैज़ान अहमद 
तहलका 24×7 
                     कोतवाली क्षेत्र के गोबरहा गांव में दो-तीन दिन पूर्व धर्मांतरण के प्रयास का एक मामला प्रकाश में आया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से धार्मिक पुस्तकें, तंत्र-मंत्र की सामग्री समेत कई सामान बरामद किया था। इस मामले में अब बजरंग दल के जिला संयोजक प्रशांत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने दो पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं मामले में आरोपी पादरी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गोबरहा गांव निवासी हरखू के घर पर तीन दिन पूर्व प्रार्थना सभा का आयोजन था। जिसमें 30 से ज्यादा लोग शामिल थे। इसमें 20 महिलाएं थीं। प्रार्थना सभा के नाम पर धर्म परिवर्तन का कार्य हरखू के घर पर हो रहा था। किसी ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दिया। सूचना पर फूलपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल किया। मौके पर लगभग 30 लोग मौजूद मिले तो वहीं धार्मिक पुस्तक व तंत्र-मंत्र की सामग्री भी बरामद हुई थी। बृहस्पतिवार को बजरंग दल के जिला संयोजक प्रशांत सिंह की तहरीर पर पादरी अच्छेलाल व आयोजक हरखू के खिलाफ फूलपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। नामजद किए गए आरोपियों में पादरी अच्छेलाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Previous articleआजमगढ़ : चांदी का सिक्का लेने आये युवक ने पार किया 15 लाख का स्वर्णाभूषण
Next articleआगरा : बच्चा के रोने पर हुआ खुलासा, अपहृत बच्चे को बताया अपनी बहन का बेटा 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?