आजमगढ़ : चांदी का सिक्का लेने आये युवक ने पार किया 15 लाख का स्वर्णाभूषण
आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
शहर कोतवाली के गौरीशंकर घाट पर एक सर्राफा की दुकान है। जिस पर 18 नवंबर को चांदी का सिक्का लेने पहुंचा युवक करीब 15 लाख के सोने के जेवरात चुरा कर फरार हो गया। घटना की जानकारी व्यापारी को तीन दिन बाद हुई। जिस पर पीड़ित सर्राफा कारोबारी बृहस्पतिवार को शहर कोतवाली पहुंच कर तहरीर दिया। पूरे घटनाक्रम की सीसी टीवी फुटेज भी व्यापारी के पास उपलब्ध है।

शहर के सीताराम मुहल्ला निवासी जगदंबा निषाद गौरीशंकर घाट पर सराफा की दुकान है। उसने बताया कि 18 नवंबर को उसकी दुकान पर छोटा भाई बैठा था। इसी दौरान एक व्यक्ति दुकान पर चांदी का सिक्का लेने पहुंचा। चांदी का सिक्का देखने के दौरान ही वह सोने के जेवरात दिखाने की बात करने लगा। छोटा भाई उसे जेवरात दिखाना शुरू किया तो इसी दौरान उसने सोने के एक जेवरात का डिब्बा चुरा लिया। जिसमें लगभग 15 लाख के जेवरात थे।

भाई को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। जब वह डिब्बा खोजना शुरू किया तो नहीं मिला। इस पर 21 नवंबर को उसने दुकान पर लगे सीसी टीवी कैमरे की फुटेज देखना शुरू किया तो उसमें एक व्यक्ति डिब्बा चोरी करता दिखाई दिया। इतना ही नहीं जेवरात चोरी करने के बाद वह एक अन्य व्यक्ति के साथ स्कूटी से जाते हुए भी फुटेज में दिख रहा है। सारे साक्ष्य के साथ पीड़ित दुकानदान ने बृहस्पतिवार को शहर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया है।

















