कब्रिस्तान व भीटा की जमीन पर अवैध कब्जा के 5 आरोपियों पर मुकदमा
जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के विशेषरपुर व धन्नेपुर में कब्रिस्तान व भीटा की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर लेखपाल द्वय ने 5 आरोपितों के विरुद्ध एंटी भू—माफिया के तहत सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

जानकारी के अनुसार लेखपाल प्रभात यादव व रमेश चंद दुबे द्वारा थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि शिकायतकर्ता की प्रार्थना पत्र पर जाजांच की गई तो विशेषरपुर क्षेत्र स्थित कब्रिस्तान की जमीन के आंशिक क्षेत्र पर धन्नेपुर निवासी धर्मेंद्र बिन्द व राजन बिन्द द्वारा करकट रखकर अवैध कब्जा किया गया है।

वहीं धन्नेपुर क्षेत्र स्थित भीटा की जमीन के लगभग 60 वर्गमीटर अंश पर मंशा राम बिन्द, जयशंकर बिन्द, मुलेन्दर बिन्द द्वारा पक्का मकान, शौचालय व टीनशेड बनाकर अवैध कब्जा किया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने एंटी भू—माफिया के तहत कार्यवाही करते हुए पांच नामजद आरोपितों के विरुद्ध सुंसगत धाराओं में मुकदमा कर लिया है। मामले की विवेचना उप निरीक्षक राम प्रकाश यादव कों सौंपी गई है।

















