सेंट डेविड स्कूल में रोजेदारों ने किया सामूहिक इफ्तार

सेंट डेविड स्कूल में रोजेदारों ने किया सामूहिक इफ्तार

खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7 
              माह-ए-रमज़ान के पवित्र अवसर पर क्षेत्र के मनेछा गांव स्थित सेंट डेविड स्कूल में गुरुवार को रमज़ान के 22वें रोज़े पर स्कूल प्रबंधन की ओर से भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में रोजेदारों व संभ्रांत लोगों ने भाग लिया और सामूहिक रुप से इफ्तार कर देश व दुनिया में अमन-शांति,भाईचारे और तरक्की के लिए दुआएं मांगीं।इफ्तार से पूर्व रोजेदारों ने मिलकर अल्लाह की बारगाह में दुआ की।इसके बाद मौलाना राफे ने नमाज़ अदा कराई।
नमाज़ के बाद उन्होंने रोजेदारों को संबोधित करते हुए कहा कि रमज़ान का महीना इबादत,सब्र,त्याग और बलिदान का महीना है।इस महीने में रोजेदार रोज़ा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं और अपने अंदर आत्मसंयम, सहनशीलता तथा इंसानियत के भाव को मजबूत करते हैं।उन्होंने कहा कि रमज़ान का संदेश आपसी भाईचारा, प्रेम और जरुरतमंदों की मदद करना है।इफ्तार पार्टी में मौजूद लोगों ने एक-दूसरे को रमज़ान की मुबारकबाद दी और आपसी सौहार्द व सामाजिक एकता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर डॉ. तबरेज़ आलम, मो. शाहिद नईम,आनंद सिंह, डॉ. एमएस खान, नफीस अहमद, एजाज़ अहमद, शारिक खान एडवोकेट, जौनपुर पत्रकार संघ अध्यक्ष एखलाक खान, डॉ. सरफुद्दीन, मिनहाज इराकी, मो. शोएब, ज़ाहिद बेग, सरफराज, फहद खान, शाहिद राईन, अहद खान, अरशद अंसारी, सुहेल आजमी, जैगम अब्बास आदि लोग उपास्थि रहे। कार्यक्रम के अंत मे आयोजक विद्यालय के फाउंडर मैनेजर डॉ. रईश खान ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया।
Previous articleरमज़ान इबादत का महीना, आयतुल्लाह खामनेई की हत्या निंदनीय: मौलाना मासूम रज़ा कैफ़ी
Next articleअवैध शराब की बिक्री से परेशान महिलाओं ने किया प्रदर्शन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?