गंवई सियासत में मारपीट के 5 आरोपी गिरफ्तार
खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
क्षेत्र के महरौड़ा गांव में प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में पुलिस ने पांच च लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका में चालान न्यायालय भेज दिया।

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को ग्राम महरौड़ा में प्रधानी चुनाव और पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हुई थी, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके से सुदर्शन बिन्द व जटाशंकर बिन्द पुत्रगण सोहन लाल बिन्द, समरजीत बिन्द पुत्र लालचंद्र बिन्द, सिकंदर बिन्द पुत्र हरिश्चंद्र बिन्द निवासीगण महरौड़ा तथा नीरज बिन्द पुत्र लौटू बिन्द निवासी विसवां को गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर विधिक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।
















