31.7 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

गलत इंजेक्शन लगाने पर बच्चे की हुई मौत पर पुलिस आयुक्त के निर्देश पर केस दर्ज, डॉक्टर फरार

गलत इंजेक्शन लगाने पर बच्चे की हुई मौत पर पुलिस आयुक्त के निर्देश पर केस दर्ज, डॉक्टर फरार

वाराणसी। 
तहलका 24×7
             रामनगर थाना क्षेत्र के शास्त्री चौक निवासी पूर्व सभासद संतोष शर्मा के भतीजे प्रांजल शर्मा (15) की नरिया लंका स्थित सहयोग चिकित्सालय में ईलाज के दौरान मौत हो गई थी। अब इस मामले में पुलिस आयुक्त के निर्देश पर लंका थाने में डॉक्टर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
जानकारी के मुताबिक परिजनों ने आरोप लगाया था कि प्रांजल को 13 सिंतबर 2023 की गलत इंजेक्शन देने के बाद मौत हो गयी थी। प्रांजल के पिता नगर निगम कर्मी चंद्रशेखर शर्मा ने पूर्व में जिलाधिकारी से शिकायत कर चिकित्सक टीएस उपाध्याय पर बेटे प्रांजल की हत्या का आरोप लगाया था। जिसके बाद जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने सीएमओ को जांच का आदेश दिया।
सीएमओ ने डॉक्टरों की तीन सदस्यीय टीम बनाकर प्रकरण की जांच कराई तो जांच में डॉ. टीएस उपाध्याय द्वारा प्रांजल को गलत तरीके से डेरिफाईलिन इंजेक्शन लगाने की बात सामने आई, जिसके बाद उसकी मौत हो गयी। चिकित्सकीय टीम की रिपोर्ट के आधार पर चंद्रशेखर शर्मा ने पुलिस आयुक्त से गुहार लगाकर चिकित्सक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की थी।
पुलिस आयुक्त के आदेश पर चिकित्सक के खिलाफ लंका थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। वहीं, दूसरी ओर मुकदमा लिखे जाने के बाद से डॉक्टर फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि चिकित्सक की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37216060
Total Visitors
1127
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This