30.1 C
Delhi
Thursday, May 2, 2024

चूहे खा गए 19 किलो भांग और गांजा, पुलिस की दलील पर अदालत हलकान 

चूहे खा गए 19 किलो भांग और गांजा, पुलिस की दलील पर अदालत हलकान 

धनबाद। 
तहलका 24×7 
                    झारखंड के धनबाद में पुलिस अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि चूहों ने थाने के मालखाने में रखे मादक पदार्थों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में मामला भी दर्ज किया गया।
चूहों को लेकर कई बार अजीबोगरीब मामले सामने आ चुके हैं। इसी बीच एक बार फिर चूहों ने कोर्ट को हैरत में डाल दिया है। मामला झारखंड के धनबाद जिले का है। जहां थाने में जब्त करके संग्रहीत किया गया 10 किलोग्राम भांग और नौ किलोग्राम गांजा को नष्ट करने के लिए चूहों को दोषी ठहराया गया।
मामले से जुड़े वकील ने बताया कि पुलिस ने मामले की जानकारी जिले की अदालत को दी। अदालत द्वारा राजगंज थाने के प्रभारी को छह साल पूर्व जब्त किए गए भांग और गांजा को पेश करने का निर्देश दिया। जिसपर पुलिस ने प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश राम शर्मा को एक रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट में कहा है कि चूहों ने थाने के मालखाने में रखे मादक पदार्थों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में थाने में मामला भी दर्ज किया गया था।
बताते चलें कि राजगंज पुलिस ने 14 दिसंबर 2018 को 10 किलो भांग और नौ किलो गांजा जब्त करने के साथ शंभू प्रसाद अग्रवाल और उसके बेटे को गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उक्त मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने जांच अधिकारी जयप्रकाश प्रसाद को जब्त किए गए भांग और गांजा को छह अप्रैल को अदालत में पेश करने का आदेश दिया था।
मामले में बचाव पक्ष के वकील अभय भट्ट ने बताया कि प्रसाद राजगंज थाना प्रभारी के आवेदन के साथ अदालत में पेश हुए, जिसमें कहा गया कि चूहों ने सभी जब्त सामग्री को नष्ट कर दिया। भट्ट ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि उनके मुवक्किल को झूठे मामलों में फंसाया गया, क्योंकि पुलिस जब्त की गई सामग्री को पेश करने में सक्षम नहीं हो सकी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37183097
Total Visitors
674
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7               बहुजन समाज पार्टी के...

More Articles Like This