35.1 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती की पिटाई, अस्पताल में भर्ती 

छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती की पिटाई, अस्पताल में भर्ती 

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान 
तहलका 24×7
                 कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती को गांव की ही बाजार में युवक ने छेड़खानी की। जिसका विरोध करने पर युवक और उसके परिजनों ने पीटकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता द्वारा घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई।पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घायल को उपचार के लिए राजकीय पुरुष अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गांव निवासी 21 वर्षीय युवती सोमवार की शाम घर से राशन लेने के लिए बाजार गई थी। दुकान के बगल मिष्ठान्न की एक दुकान से समोसा खरीदने पहुंची। आरोप है कि दुकान पर बैठा दुकानदार का पुत्र युवती से छेड़खानी करने लगा, जिसका विरोध करने पर युवक और उसके चाचा ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।
पीड़िता अपने भाई लालू मौर्य के साथ कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। घायल का उपचार राजकीय पुरुष अस्पताल में कराया जा रहा है। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय घटना की जांच में जुटे रहे। उन्होंने कहा कि आरोपी की तलाश में जुटी भेजी गई है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37397415
Total Visitors
410
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

ट्रैक्टर ट्राली चंबल नहर में गिरी, चार की मौत, सात घायल

ट्रैक्टर ट्राली चंबल नहर में गिरी, चार की मौत, सात घायल श्योपुर।  तहलका 24x7                 ...

More Articles Like This