जेसीआई जौनपुर व रेडक्रास सोसाइटी ने लगाया स्काई बैलून
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
जेसीआई जौनपुर के अध्यक्ष डॉ संदीप पाण्डेय के नेतृत्व में समस्त जेसीआई परिवार के साथ तथा रेडक्रास सोसाइटी के सचिव डॉ मनोज वत्स के संयुक्त प्रयास से रोडवेज परिसर में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक स्काई बैलून लगाया गया। संस्था द्वारा किये गये इस कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष वर्मा के हाथों किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी श्री वर्मा ने जेसीआई जौनपुर व रेडक्रास सोसाइटी के इस प्रयास की सराहना किया। साथ ही बताया कि प्रजातंत्र में हर व्यक्ति को एक ही मत देने का अधिकार प्राप्त है, इसलिये सबको अपने अधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिये।


















