जौनपुर : अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटकर अपहृत छात्र ने परिजनों को किया सूचित 

जौनपुर : अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटकर अपहृत छात्र ने परिजनों को किया सूचित 

# परिजन छात्र को लेकर पहुंचे थाने, दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी 

सुरेरी।
दीपक श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
            स्थानीय थाना क्षेत्र के सरायडीह गांव में घर से दुकान पर ब्रेड लेने निकले छात्र का अपहरण हो गया। अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटकर छात्र ने परिजनों को सूचना दी। परिजन छात्र को लेकर सुरेरी थाने पहुंचे और तहरीर सौंपे। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।जानकारी के अनुसार सुरेरी थाना क्षेत्र के सरायडीह गांव निवासी आत्मा नारायण सिंह का पौत्र शौर्य कुमार सिंह पुत्र संदीप कुमार सिंह जो चंद्रप्रभा पब्लिक स्कूल के कक्षा 5 का छात्र था।
मंगलवार की सुबह लगभग 6:00 बजे शौर्य घर से गांव में स्थित एक दुकान पर ब्रेड लेने के लिए निकला था जहां अज्ञात चार पहिया वाहन सवार लोगों ने उक्त छात्र का अपहरण कर लिया। इधर परिजन छात्र को खोजने में जुटे हुए थे लगभग 2 घंटे बाद अपहृत छात्र ने किसी अज्ञात व्यक्ति के फोन से अपने परिजनों को फोन कर अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूट जाने व भदोही जनपद के परगासपुर होने की बात बताई। परिजन फौरन मौके की तरफ रवाना हुए व बच्चे को अपने साथ लेकर सुरेरी थाने पर पहुंचकर लिखित शिकायत की। परिजनों का आरोप है कि पुलिस शिकायत पर कार्रवाई के बजाय छात्र को ही प्रताड़ित करने लगी है। जिसकी शिकायत छात्र के परिजनों ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से की तो हरकत में आई। सुरेरी पुलिस आनन फानन में छात्र को उसके परिजनों को सौंप दिया थानाध्यक्ष सुरेरी रमेश कुमार ने बताया बच्चे से अपहरण होने के बारे में पूछताछ
Previous articleजौनपुर : माइनर में पानी न छोड़े जाने से आक्रोशित हुए किसान
Next articleजौनपुर : फागिंग को लेकर ग्राम पंचायतें उदासीन, जिम्मेदार मौन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?