जौनपुर : फागिंग को लेकर ग्राम पंचायतें उदासीन, जिम्मेदार मौन

जौनपुर : फागिंग को लेकर ग्राम पंचायतें उदासीन, जिम्मेदार मौन

# गांवो में मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए नहीं हो रहे प्रयास

मछलीशहर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
            नगर पंचायत में जहां मच्छर से बचाव के लिए समय-समय फागिंग कराई जाती हैं वहीं ग्राम पंचायतों द्वारा मच्छर जनित बीमारियों से बचाव की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है।नगर से लेकर गांव तक मच्छर जनित बीमारी पांव पसार रही है जिसे लेकर संचारी रोग की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जमा पानी को हटाने गांवों में फागिंग कराने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों को सौंपी गई है किंतु गांवों में मच्छर को भगाने की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है जबकि ग्राम पंचायतों को इसके लिए बजट भी मिलता है। मच्छरों की रोकथाम को लेकर जिम्मेदार मौन बने हुए हैं। इस मामले में पूछने पर एडीओ पंचायत राम निहोर ने बताया है ग्राम पंचायतों को फागिंग कराने तथा साफ सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं। अभी कहीं से शिकायत नहीं मिली है। ग्राम पंचायतों के द्वारा लापरवाही के मामले की जांच कराई जायेगी।
Previous articleजौनपुर : अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटकर अपहृत छात्र ने परिजनों को किया सूचित 
Next articleजौनपुर : बगैर नक्शे के बने मकानों पर नंप खेतासराय की निगाहें हुई टेढ़ी 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?