29 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : एनसीसी में 57 छात्रों का हुआ चयन

जौनपुर : एनसीसी में 57 छात्रों का हुआ चयन

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                     सर्वोदय इंटर कालेज खुदौली में गुरुवार को एनसीसी सीनियर एवं जूनियर डिवीजन कैडेटों की चयन प्रक्रिया संपन्न हुई। जिसमें छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान सीनियर डिवीजन में 34 और जूनियर डिवीजन में 23 छात्रों का चयन किया गया।
लेफ्टिनेंट राजेश कुमार यादव ने बताया कि सीनियर डिवीजन में 125 और जूनियर डिवीजन में 105 छात्रों ने भाग लिया। जिसमें कुल 57 छात्रों का चयन हुआ। चयन प्रक्रिया में शामिल छात्रों ने लम्बी दौड़ भी लगाई। चयन प्रक्रिया 98 यूपी बटालियन एनसीसी जौनपुर के एडम ऑफिसर कर्नल जीएस कन्याल की देखरेख में संपन्न हुआ। उन्होंने छात्रों को सेना में भर्ती के लिए ऑफिसर रैंक के बारे में जानकारी दी।
प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय ने एनसीसी में चयनित छात्रों के उज्वल भविष्य की कामना करते हुए आभार प्रकट किया। चयन प्रक्रिया पूरी करने में सूबेदार कालूराम, श्याम लाल, बहादुर, वीर बहादुर, अरुण कुमार शामिल रहे। सहयोग में लेफ्टिनेंट राजेश कुमार यादव, सेकंड ऑफिसर विनोद कुमार मिश्रा, अनुराग कुमार यादव, अनिल कुमार यादव, प्राचार्य नवीन सिंह, प्रधानाचार्या सुनीता मिश्रा, विभा पाण्डेय, सफिया खान, अतुल कुमार श्रीवास्तव रहे। संचालन प्रवक्ता दिनेश कुमार गुप्ता ने किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37122549
Total Visitors
641
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This