30.1 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

श्री कृष्ण रुक्मिणी विवाह की कथा में आनंदित हुए लोग

श्री कृष्ण रुक्मिणी विवाह की कथा में आनंदित हुए लोग

सुईथाकलां, जौनपुर। 
उपेंद्र सिंह 
तहलका 24×7
            क्षेत्र के समोधपुर गांव में विगत छह दिनों से चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कथावाचक ने श्री कृष्ण रूक्मिणी विवाह के प्रसंग पर कथा सुनाई तो पूरा पंडाल ही वैवाहिक स्थल का रूप धारण कर लिया। कथा स्थल पर भगवान श्री कृष्ण रूक्मिणी विवाह की झांकी ने उपस्थित जनसमूह को मन्त्र मुग्ध कर दिया।
कथा से पूर्व परम्परागत विधि विधान से मुख्य यजमान द्वारा भागवत पुराण और व्यासपीठ का पूजन अर्चन और आरती किया गया। तत्पश्चात कथावाचक वेद प्रकाश पाण्डेय ने पांचवें दिन की कथा को आगे बढ़ाते इन्द्र के क्रोध मर्दन के प्रसंग से कथा की शुरुआत की।
तमाम प्रसंगों पर कथा सुनाते हुए उन्होंने श्री कृष्ण रूक्मिणी विवाह की कथा के महात्म्य के क्रम में बताया कि इसके श्रवणमात्र से ही वैवाहिक जीवन बाधामुक्त होकर सुखद और मंगलकारी हो जाता है।झांकी के दौरान श्री कृष्ण व रूक्मिणी की भूमिका निभा रही आयोजक इन्द्रसेन तिवारी की बेटियां सुभी और जया तिवारी प्रशंसा की पात्र बन गई।
कथा का समापन आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। तत्पश्चात आयोजक ने सभी आगन्तुकों के प्रति आभार जताया।इस दौरान डॉ राकेश चन्द्र तिवारी, वरूण सिंह, पंकज सिंह त्रिवेणी, रमेश पारसनाथ समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37255185
Total Visitors
856
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज 

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7                सामुदायिक स्वास्थ्य...

More Articles Like This