जौनपुर : और …जब एसएनसीयू ने दिया सहारा
# उम्मीद से ज्यादा मां-बाप से दूर दो नवजातों को एसएनसीयू में मिला प्यार
# शिशुओं की जरूरतों को पूरा करने के साथ कर रहे उपचार
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
खून के रिश्तों में अपने कहलाने वालों ने जब साथ छोड़ दिया तो एसएनसीयू ने एक परिवार की तरह अपना लिया। यह कहानी है उन दो नवजात की है जो जिले के अलग-अलग इलाके में लावारिश हालत में मिले थे।एसएनसीयू प्रभारी डॉ संदीप सिंह ने बताया कि वर्तमान में दो नवजात यहां भर्ती हैं। इसमें एक बच्ची 20 जनवरी को जलालपुर में एक नहर के पास मिली थी जबकि दूसरा नवजात 29 जनवरी को खुटहन ब्लॉक के उंगली गांव से लाया गया।

इस केंद्र में बेहतर साफ-सफाई रखी जाती है। स्वीप्रेस कंचन गुप्ता तथा वार्ड आया डिम्पी सिंह उन्हें दूध पिलाने से लेकर एक मां जैसी सारी जिम्मेदारियां निभाती दिखती हैं। दोनों थोड़ी-थोड़ी देर पर बच्चों के पास जाती रहती हैं और तुरंत साफ-सफाई कर देती हैं। नवजात की जरा सी रोने की आवाज आई तो गोद में लेकर दूध पिलाने लगती हैं। अब तो यहां के स्टाफ के बच्चे इस शिशुओं के साथ खेलना चाहते हैं। उनके मम्मी-पापा के बारे में पूछते हैं। डाटा एंट्री ऑपरेटर पूनम पाठक की बेटी लवी इन दोनों से खेलना चाहती है। जब-तब उनके पास पहुंच कर बात करने का प्रयास करती है लेकिन यह नवजात अधिकांश समय सोते रहते हैं। पूनम की बेटी स्टाफ नर्सों से उनके मम्मी-पापा के बारे में पूछती रहती है। कहती हैं कि बड़ी हो जाने पर उनके साथ खेलेगी। एक बार पूनम ने कह दिया कि मैं उसकी मम्मी हो जाऊंगी तो वह गुस्सा हो गई।



















