26.1 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : गर्भवतियों की गोदभराई कर किया गया अन्नप्राशन

जौनपुर : गर्भवतियों की गोदभराई कर किया गया अन्नप्राशन

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                आदर्श आँगनबाड़ी केन्द्र बड़नपुर पर सोमवार को दर्जन भर त्रैमासिक गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर उन्हें निशुल्क चना दाल, सोयाबीन तेल व मौसमी फल, चना, गुड़ आदि दिया गया। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को पंजीकरण, वजन और स्वास्थ्य की नियमित जांच, टीकाकरण आदि के विषय में जागरुक किया गया।

मुख्य अतिथि तहसीलदार अभिषेक राय ने कहा कि पेट में पल रहा शिशु मां के स्वास्थ्य पर पूरी तरह से निर्भर होता है। यहाँ तक कि यदि मां ऐसी स्थिति में मानसिक तनाव रखती है तो, इसका भी असर होने वाले बच्चे पर अवश्य पड़ता है। यदि माता स्वस्थ है तो शिशु भी स्वस्थ रहेगा। उन्होंने कहा कि अशिक्षा या गरीबी के चलते जब माता खान-पान में लापरवाही कर खुद का ध्यान नहीं दे पाती तो ऐसे हालात में मां और बच्चे दोनों को समस्या आ जाती है। इस मौके पर प्रधान संतलाल सोनी, सुभाष चंद्र उपाध्याय, दिग्विजय सिंह, बबलू, प्रतिभा सिंह, रामावती मौर्य, मंगेश कुमार यादव, जिलेदार निषाद, आलोक कुमार गुप्ता, श्रवण कुमार उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37124491
Total Visitors
509
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This