29 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : जाम के झाम से कराहता जौनपुर शहर, हलकान हैं जनपद वासी

जौनपुर : जाम के झाम से कराहता जौनपुर शहर, हलकान हैं जनपद वासी

# जाम से निपटने की बनी योजनाएं कागजों की खुराक बन फाइलों में तोड़ रही है दम

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                    शहर के जाम से निपटने के लिए प्रशासन ने योजनाएं तो खूब बनाईं लेकिन वे धरातल पर उतरने के बजाए कागजों की खुराक बन कर फाइलों में दब कर दम तोड़ रही है। योजनाओं के क्रियान्वयन नहीं होने से भीषण जाम की समस्या से लोग परेशान हैं। शहर के चौराहों व तिराहों पर न तो दिशा संकेतक बोर्ड लगा है और न ही ट्रैफिक लाइट व सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। अगर ये सारी सुविधाएं अब तक उपलब्ध हो गईं होती तो शहर की सूरत ही कुछ और होती। लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही से शहर जाम से मुक्त नहीं हो पा रहा है।
शहर को जाम से मुक्त करने के लिए तकरीबन तीन माह पहले जिला प्रशासन ने कई योजनाएं बनाईं। जिसमें शहर के हर प्रमुख स्थानों पर आवागमन के लिए वन वे करने, पुलिस बैरियर लगाने, डिवाइडर बनाने, दिशा संकेतक बोर्ड, ट्रैफिक लाइट, सीसीटीवी कैमरा लगाने सहित पुलिस बूथ आदि बनाने की योजना बनाई गई है, जिसको लेकर व्यापारियों सहित आम लोगों के साथ बैठक भी प्रशासन कई बार कर चुका है लेकिन अभी यह कोई भी योजना मूर्त रूप नहीं ले पाई है। परिणाम जाम से शहर का दम घुट रहा है। शहरवासी लगातार जिला प्रशासन से जाम से निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से ठोस कदम नहीं उठाए जाने से शहरवासियों में रोष भी व्याप्त है।
इस संदर्भ में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए जो भी योजनाएं बनाई गई हैं, उसे जल्द ही मूर्त रूप दिया जाएगा। शहर में डिवाइडर बनाने का काम चल रहा है, जबकि प्रमुख चौराहों व तिराहों पर 15 मीटर ऊंची हाई मास्क स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य पूरा कर दिया गया है। शेष जो भी योजनाएं उसे भी शीघ्र पूरा किया जाएगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37120464
Total Visitors
705
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This