27.1 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कार बनी आग का गोला 

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कार बनी आग का गोला 

पिंडरा, वाराणसी।
नीतेश गुप्ता 
तहलका 24×7 
             फूलपुर थाना क्षेत्र के वाराणसी जौनपुर फोरलेन स्थित बेलवा ओवरब्रिज के समीप एक कार शॉर्ट सर्किट के चलते जलकर राख हो गई। उसमें सवार सभी बाल बाल बच गए।
बताते हैं कि सेतु निगम के अधिकारी आरसी प्रसाद अन्य दो लोगों के साथ जौनपुर स्थित कार्यालय से वापस वाराणसी लौट रहे थे। बेलवा ओवरब्रिज से ज्यो ही नीचे उतरे, कार के इंजन से धुंआ निकलने लगा। जिसपर कार सवार लोग नीचे उतर कर गए। जबतक लोग कुछ समझ पाते पूरी कार आग का गोला बन गई।
पुलिस कंट्रोल रूम, फायर ब्रिगेड को सूचना देने के लिए फोन करने का प्रयास किया, लेकिन कोई फोन नही उठा। एकांत में होने के कारण कोई मदद भी नही मिल पाई।आग की ऊंची लपटें देख आसपास के लोग पहुंचे तब तक कार आग के आगोश में आ चुकी थी। उक्त कार सेतु निगम में तैनात अकाउंटेंट भोलानाथ की थी,  वह भी उसमें सवार थे।
कार पूरी तरह जल जाने के बाद घटना स्थल से तीन किमी दूर स्थित फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान पिंडराई राजेन्द्र पटेल ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन लपटें तेज होने से सफलता नही मिल पाई।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37221294
Total Visitors
742
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This