35.1 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : जेई के संविदा समाप्ति की संस्तुति, प्रधान व सचिव पर भी गाज गिरना तय

जौनपुर : जेई के संविदा समाप्ति की संस्तुति, प्रधान व सचिव पर भी गाज गिरना तय

# लोढ़िया गांव में बकरी व पशुसेड का धन गबन का मामला

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                क्षेत्र अंतर्गत लोढ़िया गांव में बकरी और पशुसेडो में लाखों के गोलमाल किए जाने के मामले में दोषियों पर उच्चाधिकारियों ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जेई के संविदा समाप्ति की संस्तुति कर दी गई है। घोटाले में शामिल ग्राम प्रधान व सचिव पर भी गाज गिरना तय माना जा रहा है।

बताते चलें कि गांव निवासी बरसाती और सोनू ने बकरी सेड तथा इसी गांव के उमाशंकर और बासदेव ने पशुसेड को लेकर बीडीओ को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि वर्ष 2018-19 में उनके नाम से बकरी और पशुसेड स्वीकृत था। जिसकी जानकारी उन्हें तब नहीं थी। ज्ञात होने पर पता किया तो पूरा सरकारी धन निकाल लिया गया है। उनका बकरी और पशुसेड बना ही नहीं है। बीडीओ ने स्थलीय जांच कराई तो मामला सही पाया गया।

खंड विकास अधिकारी गौरवेंद्र सिंह ने बताया कि तकनीकी सहायक अनिल कुमार के संविदा समाप्ति की संस्तुति कर दी गई है और जांच आख्या जिलाधिकारी को भेजी गयी है। उनकी संस्तुति मिलते ही प्रधान और सचिव के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर दी जायेगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37118640
Total Visitors
613
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This