29 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : दिव्यांगजनो को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरणों वितरण हेतु लगेगा शिविर

जौनपुर : दिव्यांगजनो को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरणों वितरण हेतु लगेगा शिविर

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि दिव्यांगजनो को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरणों वितरण हेतु विभिन्न ब्लाकों में प्रातः 10 बजे से शिविर का आयोजन किया जायेगा। 08 फरवरी 2021 को विकास खण्ड डोभी, केराकत, मुफ्तीगंज का विकास खण्ड केराकत में, 09 फरवरी 2021 को धर्मापुर, करंजाकला, नगरपालिका परिषद जौनपुर का वितरण नगर पालिका परिषद जौनपुर में, 10 फरवरी को शाहगंज, सोधी, खुटहन, सुइथाकलां का विकास खण्ड शाहगंज (सोधी) में, 11 फरवरी को विकास खण्ड सिरकोनी, जलालपुर का विकास खण्ड सिरकोनी में, 12 फरवरी को बदलापुर, बक्शा, सिकरारा, महराजगंज का विकास खण्ड बदलापुर में, 15 फरवरी को मुंगरा बादशाहपुर, सुजानगंज, मछलीशहर का विकास खण्ड मछलीशहर में, 16 फरवरी को बरसठी, मड़ियाहॅू, रामपुर, रामनगर का विकास खण्ड मड़ियाहॅू में किया जायेगा।

शिविर में पंजीकरण हेतु उपस्थित होने वाले दिव्यांगजनों को आवश्यक अभिलेख लाना अनिवार्य है। दिव्यांगता दर्शाती हुई 03 फोटो, मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा निर्गत दिव्यांगता प्रमाणपत्र, आधारकार्ड/मतदाता पहचान पत्र/राशनकार्ड आदि लाना होगा। ऐसे पात्र दिव्यांगजन जिनके हाथ-पैर कटे हो उन्हें कृत्रिम हाथ-पैर आदि लगाने के लिए चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सम्बन्धित विकास खण्डों में शिविर स्थल पर उपस्थित होकर अपना पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें।
Feb 06, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37121701
Total Visitors
657
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This