31.7 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

मारपीट के आरोपी विधायक पंकज पटेल सहित चार पर केस 

मारपीट के आरोपी विधायक पंकज पटेल सहित चार पर केस 

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7
              मुंगराबादशाहपुर थाना अंतर्गत सोमवार दोपहर समाजवादी पार्टी के सदर लोकसभा उमीदवार बाबू सिंह कुशवाहा का विरोध करने पर विधायक पंकज पटेल द्वारा कार्यकर्ता के साथ धक्का-मुक्की, मारपीट व गाली गलौज करने के मामले में विधायक सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
सोमवार को लोकसभा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा का कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम था। इसी दौरान सपा कार्यकर्ता अश्विनी तिवारी द्वारा कुशवाहा की गाड़ी को रोक कर विरोध जता रहा था। इसी बीच सपा विधयाक पंकज पटेल ने धक्का देकर अश्विनी तिवारी को हटा दिया। मामले में अश्विनी तिवारी ने विधायक पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी।
तहरीर के आधार पर विधायक पंकज पटेल, रामस्नेही यादव,शुभम पाल, रोहित यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष पाठक का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37216512
Total Visitors
1077
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This