जौनपुर : नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार अजय सिंह, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
अमर उजाला अखबार के वरिष्ठ पत्रकार अजय सिंह का बुधवार की दोपहर असामयिक निधन हो गया। निधन होने की खबर आते ही पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गयी। मिली खबर के अनुसार अजय सिंह खबर की कवरेज के दौरान लू लगने के चलते काल के गाल में समा गये।


















