जौनपुर : नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का हुआ भव्य स्वागत
मड़ियाहूं।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
प्राथमिक शिक्षक संघ मड़ियाहूं के अध्यक्ष डॉ विशाल सिंह के नेतृत्व में मड़ियाहूं ब्लॉक के नवागत खंड शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद सरोज का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंत्री प्रदीप सूर्या, वरिष्ठ उपाध्यक्ष साकेत सिंह, उपाध्यक्ष अमित मिश्र, संगठन मंत्री विजय शंकर सहित दिनेश भारती, राजकुमार यादव आदि मौजूद रहे।


















