38.1 C
Delhi
Sunday, May 12, 2024

जौनपुर : बर्थ-डे से लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत 

जौनपुर : बर्थ-डे से लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत 

सुईथाकलां।
उपेन्द्र सिंह 
तहलका 24×7 
                 बर्थडे पार्टी से देर रात लौट रहे युवक की ट्रेलर के चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई।
तहलका प्रतिनिधि के अनुसार सरपतहां थाना क्षेत्र अंतर्गत जुनेदपुर गांव निवासी सौरव यादव (19) पुत्र राजित राम यादव अपने किसी मित्र के यहां बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया था। देर रात घर वापस आ रहा था कि लखनऊ-बलिया राज्य मार्ग पर स्थित दिवाकर फिलिंग स्टेशन के सामने ढाबे पर पहले से खड़ी ट्रेलर में बाईक सवार युवक घुस गया जिससे युवक को गंभीर चोट आई।
सूचना पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुईथाकलां ले आई जहां कोई डॉक्टर उपलब्ध न होने पर कंपाउंडर द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा था कि इसी दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रेलर समेत चालक को हिरासत में ले लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37345648
Total Visitors
368
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

महिला सहित चार के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज

महिला सहित चार के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज # भूमि विवाद में मनबढ़ो ने तीन को पीटा,...

More Articles Like This