26.1 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : भ्रष्टाचार मुक्त होगा जिपं कार्यालय, सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता- श्रीकला सिंह रेड्डी

जौनपुर : भ्रष्टाचार मुक्त होगा जिपं कार्यालय, सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता- श्रीकला सिंह रेड्डी

# श्रीकला सिंह रेड्डी ने लिया जिपं अध्यक्ष पद के गोपनीयता की शपथ

जौनपुर।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
               जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला सिंह रेड्डी को कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह परिसर में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। तत्पश्चात जिपं अध्यक्ष श्रीकला सिंह रेड्डी ने नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह रेड्डी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के शपथ ग्रहण के पश्चात सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिला पंचायत कार्यालय पूर्ण रूप से से भ्रष्टाचार मुक्त होगा एंव जनपद के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता होगी। कोशिश रहेगी कि हमारा कार्यकाल विकास कार्यों में मील का पत्थर साबित हो। बुनियादी सुविधाओं से जनपद को सशक्त कर विकास की नई इबारत कायम करने की पुरजोर कोशिश रहेगी।
इस दौरान एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु, मड़ियाहूं विधायक लीना तिवारी, केराकत विधायक दिनेश चौधरी, जिला विकास अधिकारी बी.बी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (शहर) डॉ संजय, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय समेत तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37124203
Total Visitors
528
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This