25.6 C
Delhi
Thursday, May 2, 2024

जौनपुर : मधुमक्खियों के हमले में महिला सहित तीन घायल

जौनपुर : मधुमक्खियों के हमले में महिला सहित तीन घायल

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
               रामापुर गांव में मंगलवार को मधुमक्खियों के हमले से खेत में काम कर रहे दो सगे भाई व एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिनका उपचार शाहगंज के एक निजी चिकित्सालय में चल रहा है। मधुमक्खियों का झुंड आकाश में उड़ता जा रहा था। खेत में काम कर रहे सगे भाई महेंद्र यादव एवं राजेंद्र यादव के ऊपर मधुमक्खियों ने अचानक हमला बोल दिया। दोनों भाई खेत से घर की तरफ भाग रहे थे। तभी गांव की महिला जगनी पाल सामने आ गयीं। मधुमक्खियों ने उनके ऊपर भी हमला बोल दिया।

तीनों भागने लगे इसके बाद भी मधुमक्खियों ने पीछा नहीं छोड़ा। जगनी देवी तो एक घर में भागकर खुद को सुरक्षित बचा ली। इधर दोनों भाई भागते भागते अपनी जान बचाने के लिए गांव के पास एक तालाब में छलांग लगा दिए। इसके बाद भी मधुमक्खियों ने पीछा नहीं छोड़ा। शोरगुल सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। मधुमक्खियों का झुंड देखकर पहले तो वे लोग भी दहशत में आ गये। ग्रामीणों ने समझदारी कर वहां पड़े धान का पुवाला जला कर धुआँ किया तो मधुमक्खियां भाग गयीं। तब जाकर उनकी जान बच सकी। तीनो का उपचार शाहगंज के एक निजी चिकित्सालय में चल रहा है।
Feb 02, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37176586
Total Visitors
494
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7               बहुजन समाज पार्टी के...

More Articles Like This