26.1 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : रामजी जायसवाल बने अध्यक्ष व छोटे लाल को महासचिव की जिम्मेदारी

जौनपुर : रामजी जायसवाल बने अध्यक्ष व छोटे लाल को महासचिव की जिम्मेदारी

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 सम्पादक मण्डल उत्तर प्रदेश के जनपद इकाई का चुनाव सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित पत्रकार भवन में सम्पन्न हुआ। संरक्षक जय प्रकाश मिश्र की देख-रेख में चुनाव प्रक्रिया की अध्यक्षता कार्यवाहक अध्यक्ष राकेश कान्त पाण्डेय ने किया। साथ ही 5 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति का गठन हुआ जिसमें पूर्व अध्यक्ष जय प्रकाश मिश्र, डा. ब्रजेश यदुवंशी, शम्भूनाथ सिंह, छोटे लाल सिंह व सैय्यद मेंहदी हुसैन रिजवी शामिल किये गये। संचालन समिति के अनुसार सर्वसम्मत से पिछले 9 वर्षों से महासचिव रहे रामजी जायसवाल को अध्यक्ष एवं छोटे लाल सिंह को महासचिव चुना गया।

इस पर उपस्थित साथियों ने माल्यार्पण करके दोनों पदाधिकारियों का स्वागत किया। साथ ही संचालन समिति ने निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अन्दर अपनी पूरी कार्यकारिणी बनाकर घोषित किया जाय। चुनाव कार्यक्रम का संचालन कार्यवाहक महासचिव रामजी जायसवाल ने किया। इस अवसर पर मंगला प्रसाद तिवारी, विरेन्द्र गुप्ता, विष्णु दत्त उपाध्याय, अरूण यादव, जगदीश सिंह, चन्द्रमोहन, महेन्द्र प्रजापति, रामचन्द्र नागकर, सूरज साहू, डा. प्रमोद वाचस्पति, शब्बीर हैदर, गोविन्द गौरव, अजय प्रताप पाल, मो. रऊफ सहित तमाम सम्पादक उपस्थित रहे। अन्त में वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रेश मिश्र एवं युवा पत्रकार अमित गुप्ता के पुत्र के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37125409
Total Visitors
510
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This