26.1 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : विकट परिस्थितियों में कार्य करते हैं पत्रकार- प्रो. निर्मला एस. मौर्य

जौनपुर : विकट परिस्थितियों में कार्य करते हैं पत्रकार- प्रो. निर्मला एस. मौर्य

# लोकतंत्र में कार्यपालिका से कम जिम्मेदारी पत्रकारों की नहीं- डीएम

# पत्रकारों के अधिकारों का नहीं होने देंगे हनन- एसपी

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  पत्रकार विकट परिस्थितियों में कार्य करते हैं। देवर्षि नारद की भांति पत्रकार जहां उसकी जरूरत होती है, वहां पहुंच जाता है। उक्त उद्गार वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्या ने जौनपुर पत्रकार संघ के 19वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि पद से व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं को उठाना पत्रकार संगठनों का कर्तव्य है। कुलपति ने पत्रकारों से शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने हेतु सहयोग की अपेक्षा की।
समारोह के मुख्य वक्ता, आईएफडब्ल्यू के राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थ कलहंस ने कहा कि आज तकनीकी युग है। पत्रकार घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से अपना कार्य करता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को आधुनिक सुविधाओं से संपन्न बनाने की जरूरत है। इससे उनकी आर्थिक परेशानी दूर हो सकती है। समारोह में सम्मानित किये गये उ.प्र. प्रेस मान्यता संवाददाता समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी ने कहा कि संसद और विधानसभाओं में शोर शराबे के बीच जनता की समस्याओं पर चर्चा नहीं हो पाती। ऐसे में पत्रकारों को सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाते हुए जनसमस्याओं को उठाना चाहिये।
विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में कार्यपालिका से कम जिम्मेदारी पत्रकारों की नहीं है। सकारात्मक पत्रकारिता समाज की दशा और दिशा दोनों बदल सकती है। दूसरे विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने कहा कि समाचार पत्रों में प्रशासन की कुछ कमियां छपती हैं तो उससे हमें सीख मिलती है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के अधिकारों का हनन नहीं होने दिया जायेगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि पत्रकारों की समस्याओं का हल करने हेतु एसपी सिटी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
कार्यक्रम के शुरुआत में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। स्वस्तिवाचन पं. ऋषिकेश त्रिपाठी तथा स्वागत गीत लल्लन उपाध्याय ने प्रस्तुत किया। अतिथिगण को बुके देकर सम्मानित किया गया। जौनपुर पत्रकार संघ के संरक्षक ओमप्रकाश सिंह ने संस्था का परिचय प्रस्तुत करते हुए आगन्तुकों का अभिवादन किया। समारोह में कुलपति ने कोरोना काल में सामाजिक दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन करने वाले एटीआई न्यूज के पत्रकारों को सम्मानित किया।
समारोह की अध्यक्षता पूर्व कुलपति प्रो. कीर्ति सिंह तथा संचालन संघ के महामंत्री डा. मधुकर तिवारी ने किया। उक्त अवसर पर डा. प्रेमचन्द विश्वकर्मा, डा. सूर्यप्रकाश सिंह मुन्ना, पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, सभाजीत द्विवेदी प्रखर, डा. इन्द्रसेन सिंह मुन्ना, रवीन्द्र सिंह, तिलकधारी महाविद्यालय के प्राचार्य डा. समरबहादुर सिंह, डा. मनोज मिश्रा, डीसीएफ के चेयरमैन धनंजय सिंह, वीरेन्द्र सिंह, रत्नाकर सिंह, राजेश मौर्य, अमित सिंह, अर्जुन शर्मा, राधाकृष्ण शर्मा, राजेन्द्र प्रताप सिंह, मनोज वत्स, रवि सिंह, शशि सिंह, ऋषि प्रकाश सिंह, गौरव सिंह, कमलेश मौर्य, रणंजय सिंह, राना सिंह, अजीत सिंह, लोलारक दूबे, शशिराज सिन्हा, अनिल सिंह, विनोद विश्वकर्मा, शरद सिंह समेत सभी तहसीलों के पदाधिकारीगण मौजूद रहे। 

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37106268
Total Visitors
537
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This