27.1 C
Delhi
Sunday, May 5, 2024

सभासद की तहरीर पर दो भाइयों के खिलाफ केस दर्ज 

सभासद की तहरीर पर दो भाइयों के खिलाफ केस दर्ज 

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
              सभासद ने दो भाइयों के खिलाफ जान से मार देने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सभासद की तहरीर पर युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
नगर पालिका परिषद के वार्ड नं. 12 के सभासद श्रेयांश गुप्ता ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में श्रीरामपुर मोहल्ला निवासी दो भाईयों विशाल और विकास पुत्र स्व. अनिल मोदनवाल पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। सभासद ने तहरीर में बताया कि आरोपियों की एक संपत्ति उनके वार्ड में भी है। दोनों ने अपने पूरे परिवार का नाम वार्ड की वोटर लिस्ट में दर्ज करा लिया। आरोप है कि मनबढ़ युवकों ने पालिका चुनाव के समय वोट देने के बदले 20 हजार रुपए की मांग की। सभासद ने नजरअंदाज किया तो रंजिश रखने लगे।
सभासद के मुताबिक कुछ दिन पहले पालिका कार्यालय में भी दोनों युवकों ने उन्हें रोककर गालियां दीं। वहां मौजूद पालिका कर्मियों और सभासदों ने बीचबचाव कर शांत कराया। उसके बाद से दोनों भाई पीछा करते हैं और उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उप निरीक्षक मंशाराम गुप्ता को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37235879
Total Visitors
727
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सिर कूंचकर अपराधी की हत्या से सनसनी, कुएं में मिला शव

सिर कूंचकर अपराधी की हत्या से सनसनी, कुएं में मिला शव गाजीपुर। तहलका 24x7                 भुड़कुड़ा...

More Articles Like This