39 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

जौनपुर : वोटों की बरसात में शाहगंज नगर पालिका ने मारी बाज़ी 

जौनपुर : वोटों की बरसात में शाहगंज नगर पालिका ने मारी बाज़ी 

# 71.14 फीसदी मतदान के साथ जिले की नपा और नपं में सब पर भारी

शाहगंज। 
एख़लाक खान 
तहलका 24×7
                   नगर पालिका परिषद शाहगंज में गुरुवार को हुए मतदान में मतदान का प्रतिशत सबसे ज्यादा रहा। दो बूथों पर निर्धारित समय के बाद भी मतदान चलता रहा। काफी सद्भावपूर्ण माहौल सकुशल चुनाव संपन्न हुआ।
गुरुवार को नगर पालिका के कुल 24247 मतदाताओं में 17251 मतदाता ने यहां अध्यक्ष पद के नौ और 25 वार्डों के सवा सौ से अधिक सभासदों के भाग्य का फैसला मत पेटियों में कैद कर दिया। इस दौरान मतदाताओं के उत्साह का अंदाजा मत प्रतिशत से ही लगाया जा सकता है। नगर पालिका परिषद स्थित मतदान केंद्र के एक बूथ पर 6.45 बजे तक मतदान होता रहा, जबकि बालिका इण्टर कालेज के एक बूथ पर साढ़े छह बजे तक मतदान हुआ।
पूरे दिन अधिकारी बूथों से लेकर नगर में चक्रमण करते रहे। दोपहर में जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व पुलिस अधीक्षक डाॅ. अजय पाल शर्मा दलबल के साथ नगर में पहुंचकर मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते हुए मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। काफी सद्भाव के बीच चुनाव संपन्न होने के बाद निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों ने मत पेटियों को आजमगढ़ रोड स्थित नई सब्जी मंडी परिसर में बने स्ट्रांग रूम में जमा किया। मतदान समाप्त होते ही समर्थक अपनी जीत का दावा करते दिखे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37226031
Total Visitors
747
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This