29 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : शाम को घर से निकले थे खाना बनाने, सुबह मिली लाश

जौनपुर : शाम को घर से निकले थे खाना बनाने, सुबह मिली लाश

सुईथाकलां।
मो आसिफ
तहलका 24×7
              सरपतहां थाना क्षेत्र के सुइथाकलां गांव में नहर के किनारे गुरुवार की सुबह एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राम आधार मौर्य निवासी सुइथाकलां के रूप में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक की पत्नी शांति देवी ने आरोप लगाया है कि लालापुर गांव निवासी झिन्नू यादव 23 नवंबर की शाम को अपने घर खाना बनाने के लिए उनके पति को लेकर गए थे किंतु पूरी रात बीत जाने के बाद भी घर नहीं लौटे। मृतक के परिजनों के मुताबिक मृतक के मुंह तथा नाक से खून निकला था और दाहिने पैर के 3 अंगुलियों के नाखून उखड़ गए थे। शव की हालत देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल मौत का कारण पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद स्पष्ट हो जाएगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37122565
Total Visitors
641
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This